चीन ने भारतीय नाविकों के जहाजों की प्रवेश अनुमति रोकी, सरकार करें मदद: नाविक निकाय

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:06 IST2021-07-25T23:06:39+5:302021-07-25T23:06:39+5:30

China stopped entry of ships of Indian seafarers, government should help: Sailors body | चीन ने भारतीय नाविकों के जहाजों की प्रवेश अनुमति रोकी, सरकार करें मदद: नाविक निकाय

चीन ने भारतीय नाविकों के जहाजों की प्रवेश अनुमति रोकी, सरकार करें मदद: नाविक निकाय

मुंबई 25 जुलाई (भाष) अखिल भारतीय नाविक एवं सामान्य कर्मचारी संघ ने चीन पर भारतीय चालक दल वाले जहाजों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर हजारों भारतीय नाविकों की नौकरियां बचाने में मदद करने की गुहार लगाई है।

नाविक निकाय का आरोप है कि चीन जाने वाले जहाजों के लिए कंपनियों नाविकों की भर्ती नहीं कर रही हैं।

निकाय ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को लिखे एक पत्र में दावा करते हुए कहा कि इस कारण से करीब 20 हजार नाविकों को घर पर बैठना पड़ रहा है।

निकाय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मार्च 2021 से अगर कोई जहाज भारतीय कर्मचारी के साथ चीन के बंदरगाह पर पहुंच रहा हैं, तो चीनी सरकार उस जहाज को बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है।’’

नाविक निकाय की तरफ से इस पत्र की प्रतियां विदेश मंत्रालय और क्षेत्र नियामक, जहाजरानी महानिदेशालय को भी भेजी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China stopped entry of ships of Indian seafarers, government should help: Sailors body

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे