लाइव न्यूज़ :

Chennai-Bengaluru Greenfield Expressway: दिसंबर 2024 में काम पूरा, गडकरी ने संसद में कहा- चेन्नई से बेंगलुरु दो घंटे में जाइये, हर सुविधा से लैस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 15:35 IST

Chennai-Bengaluru Greenfield Expressway: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे दिसंबर से पहले राजमार्ग को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच की दूरी दो घंटे के भीतर तय की जा सकती है।राजमार्गों के निर्माण में एनएचएआई के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया है।

Chennai-Bengaluru Greenfield Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेन्नई-बेंगलुरु ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम इस साल दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी। गडकरी ने तमिलनाडु और केरल की सरकारों से आग्रह किया कि वे संबंधित राज्यों में परियोजनाओं के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मदद करें।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सदन को विश्वास दिला रहा हूं कि हम दिसंबर से पहले राजमार्ग को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच की दूरी दो घंटे के भीतर तय की जा सकती है।’’ गडकरी ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी बात की है और उन्हें राज्य में राजमार्गों के निर्माण में एनएचएआई के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया है।

द्रमुक सदस्य दयानिधि मारन द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता। लेकिन समग्रता हासिल किए बिना, सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सभी चीजें प्राप्त किए बिना, हमारे लिए सड़क को पूरा करना कैसे संभव है।’’

टॅग्स :नितिन गडकरीसंसद बजट सत्रचेन्नईबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो