लाइव न्यूज़ :

सिेयेट का मांग के जोर पकड़ने की उम्मीद के साथ उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई प्रमुख टायर कंपनी सियेट कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के उद्देश्य से अगले 18 महीनों में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर लगभग 1,400 टन प्रतिदिन करना चाहती है।

आरपीजी समूह की इस प्रमुख कंपनी को उम्मीद है कि अगली कुछ तिमाहियों में घरेलू बाजार में मांग में तेजी आएगी। कोविड-19 की स्थिति में सुधार के साथ कंपनी पहले से ही अपने कई निर्यात बाजारों में मांग में तेजी देख रही है।

सभी प्रकार के दोपहिया, यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के लिए टायर बनाने वाली कंपनी मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभिन्न विस्तार परियोजनाओं के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करने की योजना बना रही है।

सियेट के प्रबंध निदेशक अनंत गोयनका ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमारी कुल उत्पादन क्षमता लगभग 1,100 टन प्रतिदिन है और हम अगले डेढ़ वर्षों में इसे बढ़ाकर 1,300 से 1,400 टन प्रतिदिन करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने विभिन्न संयंत्रों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पहले ही निवेश करना शुरू कर दिया है।

गोयनका ने कहा, "हमने चेन्नई में यात्री कार टायर विनिर्माण संयंत्र में 3,200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। संयंत्र पिछले एक साल से तैयार है और हम वहां क्षमता का लाभ उठाने के स्तर पर हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने ऑफ हाईवे टायर खंड के विस्तार में लगभग 100 करोड़ रुपये और ट्रक रेडियल टायर पर 1,200 रुपये का निवेश किया है। इसलिए कई अलग-अलग निवेश किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?