लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल पर उपकर, उत्पाद शुल्क में कटौती से खुदरा कीमतों पर नहीं होगा असर

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी आम आदमी को बजट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों कमी जैसी कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन तेल उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में कटौती की, लेकिन साथ ही उपकर लगा दिया।

आम बजट 2021-22 में वित्त मंत्री ने कृषि अवसंरचना विकास उपकर लगाया, और उतनी ही उत्पाद शुल्क में कटौती कर दी, जिसका खामियाजा राज्यों को उठाना पड़ेगा। गैरतलब है कि केंद्र सरकार को उपकर राज्यों के साथ साझा नहीं करना पड़ेगा, जबकि उत्पाद शुल्क को साझा करना पड़ता है।

इसके अलावा बजट में पीएसयू कंपनी गेल और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के तेल और गैस पाइपलाइन के मौद्रीकरण का प्रस्ताव भी किया।

गरीब महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन मुहैया कराने वाली उज्ज्वला योजना का विस्तार एक करोड़ लाभार्थियों तक किया जाएगा।

इसके अलावा बजट में जम्मू-कश्मीर के लिए गैस पाइपलाइन परियोजना के साथ ही एक स्वतंत्र गैर परिवहन प्रणाली परिचालक (टीएसओ) का प्रस्ताव भी किया गया।

सीतारमण ने अपने बजट में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर चार रुपये के कृषि उपकर का प्रस्ताव भी किया। हालांकि, इतनी ही राशि उत्पाद शुल्क के रूप में घटाकर इस बढ़ोतरी को समायोजित किया जाएगा।

इस समय पेट्रोल पर बुनियादी उत्पाद शुल्क (बीईडी) 2.98 रुपये प्रति लीटर है और 12 रुपये प्रति लीटर की दर से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और 18 रुपये प्रति लीटर की दर से सड़क तथा अवसंरचना उपकर लिया जाता है। कृषि उपकर को समायोजित करने के लिए बीईडी को घटाकर 1.4 रुपये प्रति लीटर और एसएईडी को 11 रुपये प्रति लीटर किया गया है।

इसी तरह डीजल पर बीईडी को 4.83 रुपये से घटाकर 1.8 रुपये प्रति लीटर और एसएईडी को नौ रुपये से घटाकर आठ रुपये किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या को आठ करोड़ से बढ़ाकर नौ करोड़ किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?