लाइव न्यूज़ :

वोडा आइडिया के सीईओ ने कहा, कई चुनौतियां, पर सरकार के समर्थन से सफलता की कहानी लिखेंगे

By भाषा | Updated: December 8, 2020 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने कहा है कि दरों, शुल्कों, स्पेक्ट्रम की उपलब्धता और कीमतों को लेकर कई चुनौतियां हैं, लेकिन सरकार के समर्थन और मौजूदा प्रगतिशील नीतियों से दूरसंचार क्षेत्र ‘सफलता की कहानी’ लिखने में सफल रहेगा।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रविंदर टक्कर ने कहा कि कई पहलू मसलन भारत-केंद्रित 5जी का इस्तेमाल, सबसे नीचे के वर्ग या बिना ब्रॉडबैंड पहुंच और बिना स्मार्टफोन वाले लोगों तक डिजिटल संपर्क पहुंचाना एक उम्मीद पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि वीआईएल अपनी दीर्घावधि की प्रतिबद्धता और निवेश के बेहतर रिकॉर्ड के जरिये इन अवसरों का लाभ उठाने को तैयार है।

टक्कर ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ चुनौतियां भी हैं। ये दरों, शुल्कों, स्पेक्ट्रम की उपलब्धता और मूल्य से जुड़ी हैं। सरकार इन चीजों को समझती है और वह एक प्रगतिशील राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति लेकर आई है। अब सरकार इस नीति का क्रियान्वयन कर रही है। मुझे भरोसा है कि सरकार के समर्थन से उद्योग और हमारी कंपनी अगले 25 साल तक भी सफलता की कहानी लिखने में सफल रहेगी।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निचले फोन घनत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फोन घनत्व सिर्फ 59 प्रतिशत है जबकि शहरो में यह 134 प्रतिशत है। साथ ही उन्होंने कहा कि 45 करोड़ मौजूदा मोबाइल ग्राहक ब्रॉडबैंड से नहीं जुड़े हैं या उनके पास स्मार्टफोन नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब