लाइव न्यूज़ :

गोवा के खनन मुद्दे का समाधान चाहता है केंद्र : खान मंत्री

By भाषा | Updated: November 22, 2020 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर केंद्र सरकार गोवा के खनन मुद्दे का समाधान चाहती है, क्योंकि यह राज्य की प्रमुख आर्थिक गतिविधि है। केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह बात कही।

उच्चतम न्यायालय द्वारा 88 खनन पट्टे रद्द किए जाने के बाद मार्च, 2018 से गोवा में खनन परिचालन बंद है।

जोशी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘गोवा की ओर से कुछ ज्ञापन मिले हैं। हम विभिन्न स्तरों पर इन चीजों को देख रहे हैं। अभी मैं इनपर अधिक कुछ नहीं कह सकता।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘जहां तक गोवा की भावनाओं का सवाल है, हम चिंतित हैं। हम उनके साथ हैं। हम गोवा के खनन मुद्दे का समाधान ढूंढना चाहते हैं।’’ जोशी ने कहा कि यह मामला अदालत में है, इसलिए वह इस मामले में अधिक कुछ नहीं कहेंगे।

जोशी ने कहा, ‘‘गोवा में खनन उच्चतम न्यायालय के आदेश पर रुका है। इसके बावजूद हम गोवा सरकार के आग्रह पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रहे हैं।’’

गोवा में खनन पर निर्भर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। इन लोगों ने मोदी से कहा है कि वह राज्य में खनन परिचालन शुरू करवाने के लिए हस्तक्षेप करें। इससे उनकी आजीविका का संरक्षण हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव