लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने विद्युत योजनाओं की प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समितियां बनाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे सभी जिलों में एक समिति गठित करें जो विद्युत क्षेत्र से जुड़ी भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की निगरानी करेगी।

विद्युत मंत्रालय ने कहा कि उसने जिला स्तरीय समितियों के गठन के लिए एक आदेश जारी किया है जो केंद्र की बिजली से जुड़ी सभी योजनाओं की निगरानी करेगी, साथ ही सेवाओं के प्रावधान को लेकर लोगों पर इसके प्रभाव का भी निरीक्षण करेंगी।

यह कदम देश में विद्युत क्षेत्र में सुधारों और उनके कार्यान्वयन की प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

सभी राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव (विद्युत/ऊर्जा) के नाम जारी इस आदेश में उनसे विद्युत मंत्रालय की घोषणा के अधीन इन जिला विद्युत समितियों की स्थापना सुनिश्चित करने और उसकी सूचना देने का अनुरोध किया गया है।

बयान के मुताबिक आदेश में यह भी कहा गया है कि नियमित रूप से बैठकों का संचालन करना संयोजक और सदस्य सचिव की जिम्मेदारी होगी।

इसमें कहा गया कि जिले में सबसे वरिष्ठ संसद सदस्य समिति के अध्यक्ष होंगे, जिले के अन्य सांसद सह-अध्यक्ष होंगे। जिला कलेक्टर सदस्य सचिव होंगे। इसके सदस्यों में जिला पंचायत के चेयरमैन/अध्यक्ष और जिले के विधायक सहित अन्य शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब