लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने दिल्ली सरकार से राशन की दुकानों में शीघ्र ई-पीओएस उपकरण लागू करने को कहा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से जन वितरण प्रणाली में ई-पीओएस उपकरणों का इस्तेमाल जल्द से जल्द चालू करने को कहा ताकि राष्ट्रीय राजधानी के करीब 10 लाख प्रवासी राशन कार्ड धारकों को दिल्ली सरकार से अपने खाद्यान्न का कोटा हासिल करने में मदद मिले।

दिल्ली सरकार ने ई-पीओएस (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल) प्रणाली के जरिए राशन के वितरण पर अप्रैल 2018 में अस्थायी रोक लगा दी थी।

दिल्ली सरकार को लिखे एक पत्र में केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि ई-पीओएस मशीनें न केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसए) के तहत सब्सिडी वाले खाद्यान्नों के पारदर्शी वितरण के लिए बल्कि एक देश एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) के कार्यान्वयन के लिए भी जरूरी हैं।

ओएनओआसी प्रौद्योगिकी आधारित सुविधा है और इसके लिए राशन की दुकान पर ई-पीओएस उपकरण का प्रयोग जरूरी होता है। पांडे ने कहा कि इसके बिना प्रवासी श्रमिकों के लिए एक देश एक राशन कार्ड सुविधा का लाभ पहुंचाने में बाधा आ रही है।

उन्होंने कहा कि उनका विभाग दिल्ली सरकार को हर जरूरी तकनीकी सहयोग देने को तैयार है। इस तरह की सुविधा से दिल्ली के राशनकार्ड धरकों को दूसरे प्रदेश में राशन प्राप्त करने की सुविधा भी होगी।

उन्होंने बताया कि ‘मेरा राशन’ मोबाइल ऐप इस समय दस भाषाओं में सुलभ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब