लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने आंध्र प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपये का और कर्ज जुटाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 11:47 IST

Open in App

अमरावती, सात सितंबर केंद्र ने आंध्र प्रदेश सरकार को चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह के लिए मुक्त बाजार कर्ज (ओएमबी) के जरिये 10,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। इससे नकदी संकट से जूझ रहे आंध्र प्रदेश को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक को भेजे पत्र में कहा है कि इससे अब राज्य को चालू वित्त वर्ष में कुल 31,251 करोड़ रुपये का ओएमबी जुटाने की अनुमति मिल गई है। केंद्र ने वित्त वर्ष 2021-22 में राज्य के लिए 42,472 करोड़ रुपये की शुद्ध उधार सीमा (एनबीसी) तय की है। इसमें से 37,163 करोड़ रुपये का कर्ज पहले नौ माह के लिए है।

राज्य के वित्त विभाग की ओर से तैयार ‘ऋण लेखेजोखे’ के अनुसार इस साल अप्रैल से अगस्त तक 34,058.80 करोड़ रुपये का कर्ज पहले ही लिया जा चुका है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में ओएमबी के रूप में 14,867.60 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

राज्य का कुल कर्ज अब बढ़कर 3,84,615.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें से 1,27,105.81 करोड़ रुपये जगन सरकार ने पिछले दो साल के दौरान जुटाए हैं।

इसके अलावा बकाया ऋण 96,500.36 करोड़ रुपये हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार गारंटी प्रदान करती है। पिछले दो साल में इसमें 47,058 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब