लाइव न्यूज़ :

सीसीईए ने बिजली वितरण कंपनियों के लिए 3.03 लाख करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिए 3.03 लाख करोड़ रुपये की पांच वर्षीय सुधार पर आधारित परिणाम से जुड़ी योजना को मंजूरी दी।

बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह सीसीईए की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया, ‘‘हमने बिजली वितरण सुधारों के लिए बहुत कुछ किया है। इसे मजबूत करने की जरूरत है। आज मंत्रिमंडल ने 3.03 लाख करोड़ रुपये की नई योजना को मंजूरी दी, जिसमें 97,000 करोड़ रुपये का केंद्रीय परिव्यय शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि डिस्कॉम को उनकी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए धन दिया जाएगा।

चालू वित्त वर्ष के आम बजट में सरकार ने सुधार आधारित परिणाम से जुड़ी बिजली वितरण योजना की घोषणा की थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन पैकेज के तहत इस योजना की घोषणा की थी।

सुधारों पर आधारित परिणाम से जुड़ी बिजली वितरण योजना के तहत डिस्कॉम को बुनियादी ढांचे की स्थापना, व्यवस्था के उन्नयन, क्षमता निर्माण और प्रक्रिया में सुधार के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य को उसकी जरूरत के हिसाब से मदद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...