लाइव न्यूज़ :

कास्ट अकाउंटेंट की पढ़ाई को यूजीसी- नेट परीक्षा में पीजी डिग्री के बराबर माना जायेगा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स आफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि लागत प्रबंधन लेखा की पढ़ाई पास करने वाले छात्रों को अब यूजीसी- नेट परीक्षा में योग्यता के मामले में स्नातकोत्तर डीग्री के बराबर माना जायेगा।

इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) ने एक वज्ञप्ति में कहा है कि उसके लागत प्रबंध लेखा (सीएमए) की पढ़ाई में सफल छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के बराबर माना जायेगा। इसको विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मान्यता दी है।

भारतीय विश्वविद्यालयों और कालेजों में सहायक प्रोफेसर, कनिष्क शोधकर्ता अथवा दोनों पदों के लिये योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिये ‘नेशनल एलिजिबीलिटी टेस्ट (नेट) का आयोजन किया जाता है।

इंस्टीट-यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स के अध्यक्ष विश्वारूप बासु ने कहा, ‘‘यूजीसी की ओर से यह मान्यता मिलने के बाद सीएमए की पढ़ाई करने वाले पेशेवरों को उच्चतर अध्ययन के लिये प्रोत्साहन मिलेगा और इसके बाद सीएमए की पढ़ाई पास करने वालों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता बढ़ेगी।’’

यूजीसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, कास्ट अकाउंटेंट और कंपनी सचिव की पढ़ाई को स्नोतकोत्तर डिग्री के बराबर का दर्जा देने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन