लाइव न्यूज़ :

प्रॉपर्टी खरीद में नकद लेनदेन 75-80 फीसदी तक घटाः एनेरॉक

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर आवासीय ब्रोकरेज फर्म एनेरॉक ने बुधवार को कहा कि प्राथमिक आवासीय बाजार में नकद लेनदेन नोटबंदी होने के बाद से 75-80 फीसदी तक कम हो चुका है।

एनेरॉक ने एक बयान में कहा कि आवासीय बाजार में नकद लेनदेन नवंबर 2016 में नोटबंदी होने के बाद से करीब 75-80 फीसदी तक कम हो चुका है।

एनेरॉक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह आंकड़ा देश के सात बड़े शहरों में सक्रिय डेवलपरों के साथ हुई चर्चा पर आधारित है। इसके अलावा बैंकों के ऋण वितरण आंकड़ों, प्रॉपर्टी के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा और एनेरॉक के करीब 1,500 बिक्री एजेंटों से मिले फीडबैक का भी इस्तेमाल हुआ है।

एनेरॉक का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में होम लोन का औसत आकार बढ़ा है। आवासीय परिसंपत्तियों की खरीद में नकद लेनदेन घटने का यह आंकड़ा डेवलपरों की तरफ से की गई बिक्री पर आधारित है और इसमें पुनर्बिक्री वाली प्रॉपर्टी शामिल नहीं हैं।

एनेरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि नकद लेनदेन घटने के बावजूद भारतीय आवासीय क्षेत्र में नकदी के पहलू को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका है। इसके बावजूद अब लोग काला धन खपाने के लिए नहीं बल्कि रहने के इरादे से घर खरीद रहे हैं।

हालांकि छोटे शहरों एवं कस्बों में अब भी काला धन का इस्तेमाल प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में हो रहा है। लेकिन उसकी मात्रा में कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब