लाइव न्यूज़ :

नकली उत्पादों के मामलों में पिछले तीन वर्ष के दौरान औसतन 20 प्रतिशत वृद्धि

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून बाजार में कंपनियों के नकली उत्पादों की बिक्री के मामले पिछले तीन साल के दौरान हर साल औसतन 20 प्रतिशत बढ़े हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार नकली उत्पादों के सबसे ज्यादा मामले दवाओं, अल्कोहल, तंबाकू, पैकिंग वाले रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामानों और यहां तक कि मुद्रा में भी सामने आयें हैं।

‘भारत में नकली उत्पादों की स्थिति 2021’ पर इस रिपोर्ट को एक स्व-नियमन उद्योग संस्था ‘‘आथंटीकेशन साल्यूशन प्रोवाइडर्स एसोसियेसन (एएसपीए) ने तैयार किया है। रिपोर्ट को विश्व नकलीउत्पाद-रोधी दिवस के मौके पर जारी किया गया है। इसका मकसद नकली उत्पादों के प्रतिजागरुकता बढ़ाना है। रिपोर्ट में जनवरी 2018 से दिसंबर 2020 की अवधि के मामलों और रुझानों का जिक्र है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में नकली उतपादों की घटनायें बढ़ी हैं और पिछले तीन साल (जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर 2020) की अवधि में ऐसे मामलों में हर साल औसतन 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हालांकि 2019 के मुकाबले 2020 में ऐसे रिपोर्ट किये गये मामलों में 17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

वैश्विक संस्था ओईसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक नकली उत्पादों का व्यापार वैश्विक व्यापार का 3.3 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इससे देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर प्रभाव पड़ता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड- 19 संकट का भी नकली उत्पाद बनाने अथवा उनकी आपूर्ति करने वाले आपराधिक तत्वों ने लाभ उठाया है और ऊंची मांग वाली दवाओं, स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों, सुरक्षा, स्वच्छता उत्पादों तथा अन्य जरूरी उपकरणों में बाजार में नकली और घटिया उत्पादों को मिलाकर बाजार को दूषित किया है। इसने चिकित्सा सहकर्मियों, सुरक्षा में मदद करने वालों और मरीजों के साथ साथ पूरे समाज के जीवन को खतरे में डालने का काम किया है।

कोविड- 19 संकट के दौरान पीपीई किट, सैनिटाइजर आदि में काफी नकली उत्पाद उतारे गये। इसके अलावा शराब, तंबाकू उत्पाद, एफएमसीजी पैकिंग वाला सामान, करेंसी और दवाओं में भी सबसे जयादा नकली उत्पादों के मामले सामने आये हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक नकली उत्पादों के मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ष्ट्र और ओडिशा में अधिक ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब