लाइव न्यूज़ :

कार्स24 इस साल अंतरराष्ट्रीय कारोबार के विस्तार के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून पुरानी कारों की बिक्री के ऑनलाइन मंच कार्स24 ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार के विस्तार के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 738 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी।

कंपनी पहले ही ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में प्रवेश कर चुकी है और अब दक्षिण एशिया एवं पश्चिम एशिया के देशों में कारोबार शुरू करने को तैयार है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कार्स24 ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश निर्धारित किया है।

उसने बताया कि इस निवेश का इस्तेमाल इन नये क्षेत्रों में ब्रांड का निर्माण करने और कंपनी के मंच पर कारों की आपूर्ति को मजबूत तथा उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कारों की दशा सुधारने की खातिर कार्यशाला शुरू करने के लिए किया जाएगा।

कार्स24 के सहसंस्थापक और सीईओ विक्रम चोपड़ा ने कहा, "पिछले छह वर्षों में हमने भारत में अपने ग्राहकों के कार खरीदने या बेचने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। दिलचस्प बात है कि, दुनिया भर में पुरानी कारों के उपभोक्ताओं की मुश्किलें व्यापक बनी हुई हैं। हमें यकीन है कि अपनी विशेषज्ञता और भारत जैसे विविधतापूर्ण बाजार में काम करने के अनुभव के साथ हम अपने नये ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब