लाइव न्यूज़ :

देश की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, सर्वाधिक बढ़त रिलायंस में

By भाषा | Updated: November 6, 2022 14:52 IST

देश की टॉप कंपनियों में आरआईएल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी लिमिटेड और आईटीसी का पूंजीकरण तेजी से बढ़ा है। बीते हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 फीसदी रहा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ा हैसबसे ज्यादा फायदा रिलायंस को हुआ है, उसके अलावा टीसीएस और एसबीआई को भी लाभ हुआ हैवहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और भारती एयरटेल के पूंजीकरण में गिरावट आई है

दिल्ली: इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया। सर्वाधिक बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई। पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़ा। इससे शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में आरआईएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी लिमिटेड और आईटीसी का पूंजीकरण बढ़ा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और भारती एयरटेल के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17,53,888.92 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 22,139.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,34,517.67 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई के पूंजीकरण में 20,526.61 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका मूल्यांकन बढ़कर 5,29,898.82 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस का पूंजीकरण 19,521.04 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,860.69 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 16,156.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,52,396.31 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान आईटीसी के पूंजीकरण में 9,861.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और मूल्यांकन 4,38,538.73 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही आईटी कंपनी इंफोसिस का मूल्यांकन 547.01 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,37,023.14 करोड़ रुपये हो गया। इसके उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,518.27 करोड़ रुपये घटकर 6,31,314.49 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचयूएल के पूंजीकरण में भी 1,186.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन 5,92,132.24 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 222.53 करोड़ रुपये घटकर 4,54,182.23 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस तरह सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। टीसीएस दूसरे स्थान पर है जबकि एचडीएफसी बैंक को तीसरा स्थान मिला है। इनके बाद क्रमशः इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी एवं आईटीसी का स्थान आता है।

टॅग्स :BSEएयरटेलICICI BankHDFC BankSBIAirtelTCS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना