लाइव न्यूज़ :

कैट ने शराब की ‘होम डिलिवरी’ के दिल्ली सरकार के फैसले की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली सरकार के शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति देने के फैसले की आलोचना की है। कैट का कहना है कि शराब सीधे घर पर पहुंचाने की सुविधा देने के बजाय सरकार को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें और बाजार खोलने पर ध्यान देना चाहिए था।

सोमवार को अधिसूचित दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के तहत लाइसेंस धारकों को खरीदार को घर के दरवाजे पर शराब की आपूर्ति करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए शराब की बुकिंग ऐप या वेबसाइट के जरिये करनी होगी।

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि कई बार आग्रह के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पता चलता है कि मुख्यमंत्री के लिए शराब अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि दुकानें बंद होने से सिर्फ व्यापारियों ही नहीं बल्कि उनके कर्मचारियों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। खंडेलवाल ने कहा कि यह फैसला राजस्व हासिल करने को लिया गया है। 31 मई से दुकानें खोलकर भी ऐसा किया जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग