लाइव न्यूज़ :

स्कूलों को 'पढ़ाई समाधान' की पेशकश के लिये बाइजूज, गूगल ने हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बाइजूज ने बुधवार को घोषणा की कि उसने स्कूलों में 'पढ़ाई के वास्ते समाधान' की पेशकश के लिए प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही गूगल के शिक्षा कार्यस्थल की बाईजूज के साथ जुड़ने से कक्षाओं के लिये एक प्रकार का सहयोगात्मक और व्यक्तिगत डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध होगा जिसमें शिक्षण संस्थान निशुल्क भागीदारी कर सकेंगे।

बयान के अनुसार, "डिजिटल शिक्षा को लेकर प्रतिबद्धता के साथ गूगल वर्कस्पेस फोर एजुकेशन बाइजूज के अनोखे अध्यापन विज्ञान के साथ मिलकर डिजिटल बदलाव की ओर यात्रा में शिक्षकों को सशक्त करेगा।"

बाइजूज के मुख्य परिचालन अधिकारी मृणाल मोहित ने कहा पिछले एक साल के दौरान आनलाइन पढ़ाई की स्वीकार्यता और इस क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय वृद्धि से समूची शिक्षा प्रणाली का तेजी से डिजिटलीकरण हुआ है। ‘‘शिक्षकों और छात्रों को रातों रात आनलाइन पढ़ाई को अपनाना पड़ा और अब तेजी के साथ इसकी क्षमताओं की खोज की जा रही है। गूगल के साथ हमारी भागीदारी के जरिये हम इस डिजिटल क्षेत्र में आई क्रांति में सहयोग करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने शिक्षकों को जरूरी प्रौद्योगिकी और पढ़ाई के साधनों से लैस कर पढ़ाई- लिखाई को जारी रखने के प्रयास में लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतAmbedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें