लाइव न्यूज़ :

21वां सदस्य बुल्गारिया, 2026 के पहले दिन से यूरो मुद्रा अपनाया, 19 साल बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 18:45 IST

जनवरी के अंत तक, 'यूरो' के साथ-साथ (स्थानीय मुद्रा) 'लेव' भी भुगतान के वैध माध्यम बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक फरवरी से यूरो एकमात्र आधिकारिक मुद्रा बन जाएगा।आठ अगस्त, 2026 तक कीमतें यूरो और लेव दोनों में प्रदर्शित होती रहेंगी।दुकानों पर भुगतान के लिए लेव और यूरो दोनों मुद्राओं का उपयोग कर सकेंगे।

सोफियाः बुल्गारिया ने आधिकारिक तौर पर 2026 के पहले दिन से यूरो मुद्रा को अपना लिया है और इसके साथ ही यह यूरो क्षेत्र का 21वां सदस्य बन गया है। यूरोपीय संघ में शामिल होने के ठीक 19 साल बाद देश ने यह मुद्रा अपनाई है। जनवरी के अंत तक, 'यूरो' के साथ-साथ (स्थानीय मुद्रा) 'लेव' भी भुगतान के वैध माध्यम बने रहेंगे।

एक फरवरी से यूरो एकमात्र आधिकारिक मुद्रा बन जाएगा। आठ अगस्त, 2026 तक कीमतें यूरो और लेव दोनों में प्रदर्शित होती रहेंगी। जनवरी 2026 के महीने में, बुल्गारिया में लोग खुदरा दुकानों पर भुगतान के लिए लेव और यूरो दोनों मुद्राओं का उपयोग कर सकेंगे।

दुकानदारों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे ग्राहकों को बची हुई राशि केवल एक ही मुद्रा(यूरो में या यदि यूरो उपलब्ध न हों तो लेव में) में वापस करें। वर्ष 2026 में नागरिक बल्गारियाई डाक विभाग की शाखाओं में भी लेव का विनिमय कर सकेंगे, जबकि बुल्गारियाई राष्ट्रीय बैंक लेव को यूरो में निःशुल्क परिवर्तित करने की सुविधा देगा।

टॅग्स :BulgariaEuropean Union
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?