लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Live Updates: डिजिटल सुरक्षा पर जोर दे सरकार, दुनिया का ध्यान एआई पर केंद्रित होना भारत के लिए महत्वपूर्ण, उद्यमियों ने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 11:12 IST

Budget 2024 Live Updates: एआई और एमएल (मशीन लर्निंग) मॉडल सॉफ्टवेयर पर कोई भी हमला होने से रोकने तथा उसकी पहचान करने में मददगार हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएआई मॉडल के प्रशिक्षण में निवेश करने के लिए कंपनियों को सशक्त बनाने के वास्ते सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी।गांवों तक ले जाने के लिए एआई और एमएल मॉडल को प्रशिक्षित करना शामिल हो सकता है।अनुसंधान और विकास पहल के लिए सरकारी सहयोग मिलने से काफी मदद मिलेगी।

Budget 2024 Live Updates: भारत के तेजी से कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अपनाने के बीच साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आगामी केंद्रीय बजट में धन के आवंटन के माध्यम से देश के डिजिटल क्षेत्र की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उपाय शामिल होंगे। ‘इनेफू लैब्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक तरुण विग ने कहा कि दुनियाभर का ध्यान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर केंद्रित होना भारत के लिए महत्वपूर्ण है। विग ने कहा, ‘‘एआई और एमएल (मशीन लर्निंग) मॉडल सॉफ्टवेयर पर कोई भी हमला होने से रोकने तथा उसकी पहचान करने में मददगार हो सकता है।

लेकिन इसके लिए शीर्ष साइबर प्रतिभा को पोषित करने व बनाए रखने और साइबर सुरक्षा के लिए एआई मॉडल के प्रशिक्षण में निवेश करने के लिए कंपनियों को सशक्त बनाने के वास्ते सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी।’’ जब अन्य देश अपने एआई बुनियादी ढांचे के निर्माण में व्यस्त हैं तो भारत को एआई के इष्टतम उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए जिसमें हमारी रक्षा और खुफिया स्थिति में सुधार लाने, साइबर अपराधों को कम करने, धन शोधन के नेटवर्क की पहचान करने या शासन को देश के दूर दराज के गांवों तक ले जाने के लिए एआई और एमएल मॉडल को प्रशिक्षित करना शामिल हो सकता है।

विग ने कहा, ‘‘केवल शिक्षा जगत के अलावा निजी क्षेत्र की सिद्ध कंपनियों के लिए अनुसंधान और विकास पहल के लिए सरकारी सहयोग मिलने से काफी मदद मिलेगी। यह एक डिजिटल माहौल को बढ़ावा देगा जो एआई तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में भविष्य की प्रगति को बढ़ावा दे सकता है।’’

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में उभरती हुई प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवोन्मेष उन्मुख उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र के सह-संस्थापक शशांक शेखर ने कहा कि साइबर सुरक्षा पर निवेश डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं के लिए निवेश के समान है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनियाभर में साइबर हमलों का शिकार बनने वाले देशों में से एक है। शेखर ने कहा, ‘‘जहां सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है, वहीं उन्हें सुरक्षित करना भी जरूरी हो जाता है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि 2047 तक विकसित भारत की आकांक्षा को पूरा करने के लिए ‘साइबर सुरक्षा क्षेत्र में भारतीय अग्रणी’ बनाने पर विचार करें।’’

टॅग्स :बजट 2024भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा