लाइव न्यूज़ :

अमृत काल में यह पहला बजट, भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य सुनहरा है: निर्मला सीतारमण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2023 11:23 IST

Open in App

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य सुनहरा है और ये सही रास्ते पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल में पेश हो रहा यह पहला बजट है। वित्त मंत्री ने कहा कि 'कोविड महामारी के दौरान हमने सुनिश्चित किया कि कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए। हमने 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना बनाई।'

जी20 की अध्यक्षता भारत के लिए अनूठा अवसर

निर्मला सीतारमण ने कहा, 'वैश्विक चुनौतियों के इस समय में भारत की G20 अध्यक्षता ने हमें विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर दिया है।'

सीतारमण ने कहा, 'दुनिया ने भारत को एक उभरते चमकीले सितारे के रूप में मान्यता दी है। चालू वर्ष के लिए हमारी वृद्धि 7.0% अनुमानित है। यह महामारी और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर छाई वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।'

वित्त मंत्री ने कहा, '2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ गया है।'

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम