लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल के कर्मचारी संगठन सीएमडी पुरवार को हटाने के लिए अभियान शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारी संगठनों ने कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पी के पुरवार पर कंपनी का पुनरुद्धार करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने के लिए एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने सीएमडी को हटाने सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए 27 सितंबर को परिपत्र जारी किया था।

इस परिपत्र में कहा गया, "मांगों के समर्थन में 26 अक्टूबर, 2021 को एक काला झंडा/काला बैज पहनकर प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। बीएसएनएल के सीएमडी पीके पुरवार को हटाने को भी मांग पत्र में शामिल किया जाएगा।"

एयूएबी छह अक्टूबर से सोशल मीडिया पर पुरवार को पद से हटाने की मांग को लेकर अभियान शुरू करेगा।

परिपत्र में कहा गया कि बीएसएनएल के विभिन्न कर्मचारी संघों के सभी नेताओं ने 2019 में घोषित पुनरुद्धार पैकेज की मंजूरी के बाद भी, बीएसएनएल प्रबंधन के कंपनी के पुनरुद्धार के लिए कदम उठाने और साथ ही कर्मचारियों की समस्या को निपटाने में भी "नाकाम" रहने पर निराशा और नाराजगी व्यक्त की।

इसमें कहा गया, "बैठक में सर्वसम्मति से विचार किया गया है कि पीके पुरवार...कंपनी की चौतरफा विफलता के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।"

यह ध्यान दिया जा सकता है कि सरकार ने अक्टूबर 2019 में बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए लगभग 69,000 करोड़ रुपये के संयुक्त पुनरुद्धार पैकेज की पेशकश की थी, जिससे दोनों सार्वजनिक उपक्रमों को अपने घाटे को कम करने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब