लाइव न्यूज़ :

बीएसई ने पंजीकृत निवेश सलाहकारों के कामकाज पर नजर रखने के लिये कंपनी बनायी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्ण अनुषंगी कंपनी बीएएसएल का गठन किया है। यह कंपनी सेबी के पास पंजीकृत सभी निवेश सलाहकारों से जुड़े कामकाज और उनकी गतिविधियों पर नजर रखेगी।

शेयर बाजार ने एक बयान में कहा कि कंपनी, बीएसई एडमिनिस्ट्रेशन एंड सुपरविजन लिमिटेड (बीएएसएल) को नियामक के पास पंजीकृत निवेश सलाहकारों (आईए) के कामकाज और निगरानी रखने को लेकर मान्यता मिली है। इसने एक जून से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।

सेबी के पास पंजीकृत सभी मौजूदा निवेश सलाहकारों (आईए) और निवेश सलाहकार के रूप में पंजीकरण को इच्छुक नए आवेदकों को सदस्य के रूप में बीएएसएल के पास पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।

बीएएसएल सदस्यों के कामकाज पर नजर और पर्यवेक्षण पूंजी बाजार नियामक सेबी के नियमों के अनुसार करेगा।

बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा, ‘‘हम निवेश सलाहकारों के कामकाज पर नजर रखने और पर्यवेक्षण के लिए बीएसई पर फिर से भरोसा जमाने के लिए सेबी को धन्यवाद देते हैं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?