लाइव न्यूज़ :

महिला कर्मियों को Britannia देगी प्राथमिकता, 2024 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 50% करने का किया ऐलान

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2023 11:15 IST

इंद्रनील गुप्ता ने कहा कि यहां (मदुरै) लगभग 1,400 कर्मचारी हैं कंपनी 2024 के आखिर तक महिला कर्मियों की संख्या मौजूदा 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे इंद्रनील ने कहा कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक अनुशासित होती हैं।अनुपात बढ़ने से प्लांट की क्षमता में इजाफा हुआ है और प्रोडक्टिविटी में भी वृद्धि हुई हैः इंद्रनील

ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज ने महिला कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने  2024 तक वर्तमान के 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की बात कही है। मदुरै (तमिलनाडु) में ब्रिटैनिया के मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख इंद्रनील गुप्ता ने कहा कि ब्रिटानिया की देशभर में 15 अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 35 कॉन्ट्रैक्ट और फ्रेंचाइजी यूनिह हैं। इनमें लगभग 1 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

इंद्रनील गुप्ता ने कहा कि यहां (मदुरै) लगभग 1,400 कर्मचारी हैं कंपनी 2024 के आखिर तक महिला कर्मियों की संख्या मौजूदा 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दी जाएगी।

महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने को लेकर इंद्रनील ने कहा कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक अनुशासित होती हैं। बकौल इंद्रनील- वे साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देती हैं और खाने-पीने के प्रोडक्ट वाली यूनिट में नौकरी के लिए वे ज्यादा उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि अनुपात बढ़ने से प्लांट की क्षमता में इजाफा हुआ है और प्रोडक्टिविटी में भी वृद्धि हुई है। और नौकरी छोड़ने की दरों में भी गिरावट देखी गई है। 

मदुरै में संयंत्र अधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। मदुरै में पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी है। जब 2011 में ब्रिटानिया द्वारा कारखाने का अधिग्रहण किया गया था, तो प्रबंधन को तीनों पारियों में महिलाओं को तैनात करने पर संदेह था। लेकिन एक सुरक्षित और आरामदायक कार्यस्थल ने सुनिश्चित किया कि महिलाएं संयंत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं ।

टॅग्स :हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतहिंदी पत्रकारिता का जन्म प्रतिरोध की कोख से हुआ है

भारतहिंदी पत्रकारिता: अभी दिल्ली दूर है

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित