लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने हुआवेई के वर्चस्व का सामना करने के लिये पेश की नयी दूरसंचार रणनीति

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:26 IST

Open in App

लंदन, 30 नवंबर ब्रिटेन सरकार ने नयी पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकी ‘5जी’ से अधिक जोखिम वाली कंपनियों के उपकरणों को पूरी तरह से बाहर करने के लिये सोमवार को नयी विविधीकरण रणनीति पेश की। इसके तहत सितंबर 2021 से ब्रिटेन के 5जी नेटवर्क में दूरसंचार कंपनियों को हुआवेई के उपकरण लगाने पर रोक लगानी होगी।

ब्रिटेन की 25 करोड़ पाउंड की ‘5जी विविधीकरण रणनीति’ का लक्ष्य 2027 तक इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल शून्य पर लाने का है। यह रणनीति ऐसे समय पेश की गयी है, जब इस सप्ताह संसद में नया दूरसंचार (सुरक्षा) विधेयक दूसरी बार विचार के लिये पेश होने वाला है। इससे पहले ब्रिटेन की सरकार ने चीन की कंपनी हुआवेई पर अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद अगले साल से हुआवेई के नये उपकरणों की दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के द्वारा खरीद रोके जाने की घोषणा की थी।

ब्रिटेन के डिजिटल मंत्री ओलिवर डाउडेन ने कहा, ‘‘आज मैं हमारे 5जी नेटवर्क से अधिक जोखिम वाले वेंडरों को पूरी तरह से बाहर करने का स्पष्ट रास्ता बना रहा हूं। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोखिम उत्पन्न करने वाले दूरसंचार उपकरणों की पहचान व उनपर पाबंदी लगाने की नयी व अभूतपूर्व शक्तियों के माध्यम से काम किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिये एक नयी रणनीति भी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि हम अपने नेटवर्क को सुरक्षित तथा सुचारू रूप से चलाने के लिये मुट्ठी भर उपकरण विक्रेताओं के ऊपर कभी निर्भर नहीं रहें। हमारी योजना भविष्य के हमारे मोबाइल नेटवर्क के डिजायन में नवोन्मेष की लहर शुरू करेगी।’’

ब्रिटेन ने इस साल जनवरी में तय किया था कि हुआवेई को मुख्य 5जी नेटवर्क तथा संवेदनशील स्थानों से बाहर किया जाये। तब हुआवेई को 35 प्रतिशत तक रेडियो एक्सेस वाले नेटवर्क यानी नेटवर्क के उस हिस्से तक सीमित करना तय किया गया था, जिसका इस्तेमाल मोबाइल फोन मास्ट से हैंडसेट जैसे डिवाइस को जोड़ने में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

क्रिकेटCSK vs GT: साई सुदर्शन के 87 रनों की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?