लाइव न्यूज़ :

बोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 14:52 IST

कंपनी ने कहा कि सभी लागू आईसीई वाहनों के लिए संशोधित कीमतें छह सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी और ये बदलाव सभी डीलरशिप और डिजिटल मंच पर पारदर्शिता के साथ अपडेट किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती की है।एक्सयूवी700 में 1.43 लाख रुपये की कटौती की गई है।सीमित करने को मंजूरी दी, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगा।

नई दिल्लीः महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने यात्री वाहनों की कीमत को तत्काल प्रभाव से 1.56 लाख रुपये तक घटा दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कीमत में कटौती तीन सितंबर, 2025 को आयोजित 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में संशोधित जीएसटी की घोषणा के बाद की गई है। कंपनी ने कहा कि सभी लागू आईसीई वाहनों के लिए संशोधित कीमतें छह सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी और ये बदलाव सभी डीलरशिप और डिजिटल मंच पर पारदर्शिता के साथ अपडेट किए जाएंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा दिवाली गिफ्ट- 6 सितंबर से लागूः

कंपनी ने बोलेरो/नियो रेंज की कीमत में 1.27 लाख रुपये

एक्सयूवी3एक्सो (पेट्रोल) में 1.4 लाख रुपये

एक्सयूवी3एक्सओ (डीज़ल) में 1.56 लाख रुपये

थार 2डब्ल्यूडी (डीजल) में 1.35 लाख रुपये

थार 4डब्ल्यूडी(डीजल) में 1.01 लाख रुपये

स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये

स्कॉर्पियो-एन की कीमत में 1.45 लाख रुपये

थार रॉक्स में 1.33 लाख रुपये

एक्सयूवी700 में 1.43 लाख रुपये की कटौती।

कंपनी ने बोलेरो/नियो रेंज की कीमत में 1.27 लाख रुपये, एक्सयूवी3एक्सो (पेट्रोल) में 1.4 लाख रुपये, एक्सयूवी3एक्सओ (डीज़ल) में 1.56 लाख रुपये, थार 2डब्ल्यूडी (डीजल) में 1.35 लाख रुपये, थार 4डब्ल्यूडी(डीजल) में 1.01 लाख रुपये और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती की है।

इसी तरह, स्कॉर्पियो-एन की कीमत में 1.45 लाख रुपये, थार रॉक्स में 1.33 लाख रुपये और एक्सयूवी700 में 1.43 लाख रुपये की कटौती की गई है। रेनो इंडिया ने भी कहा कि जीएसटी दर में हालिया कटौती का पूरा लाभ खरीदारों तक पहुंचाने के लिए वह अपने वाहनों की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कटौती करेगी।

कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जीएसटी परिषद ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगा। रेनो ने एक बयान में कहा कि संशोधित मूल्य 22 सितंबर, 2025 को या उसके बाद की जाने वाली सभी डिलीवरी पर प्रभावी होगा।

बयान में कहा गया कि ग्राहक देश भर में सभी डीलरशिप पर तुरंत नई कीमतों पर अपनी रेनॉल्ट कार की बुकिंग शुरू कर सकते हैं। रेनॉल्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, "जीएसटी 2.0 का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हमारा मानना ​​है कि समय पर की गई यह पहल न केवल हमारी कारों को अधिक सुलभ बनाएगी, बल्कि त्योहारी सीजन के दौरान मांग को भी बढ़ावा देगी।" कंपनी ने कहा कि इस कदम से रेनो की नई कारों, जैसे ट्राइबर और काइगर, की उपयोगिता और महत्त्व बढ़ जाएगा और त्योहारों के मौसम में इनकी बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। वाहन विनिर्माता ने कहा कि एंट्री लेवल क्विड की कीमत में 55,095 रुपये तक, ट्राइबर की कीमत में 80,195 रुपये तक और काइगर की कीमत में 96,395 रुपये तक की कमी की जाएगी।

टॅग्स :महिंद्राMahindra & Mahindra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारकीमतों में 2.4 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा और टाटा के बाद हुंदै मोटर इंडिया ने दिया तोहफा, देखिए रेट लिस्ट

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

कारोबारक्या है ईएसओपी?, 23000 कर्मचारी को 400-500 करोड़ रुपये के ईसॉप देगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?