लाइव न्यूज़ :

केनारा बैंक को पूंजी बाजार से 9,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये बोर्ड की मंजूरी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई सार्वजनिक क्षेत्र का केनारा बैंक चालू वित्त वर्ष के दौरान इक्विटी और रिणपत्रों के जरिये पूंजी बाजार से 9,000 करोड़ रुपये जुटायेगा। बैंक के निदेशक मंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

बैंक ने नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी दी है। उसने कहा है कि बैंक के निदेशक मंडल ने 28 मई 2021 को हुई बैठक में वर्ष 2021- 22 के लिये पूंजी जुटाने के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत शेयर और रिणपत्रों को जारी कर 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई जायेगी।

इसमें कहा गया है कि पूंजी जुटाने के इस कार्यक्रम के तहत पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये 2,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई जायेगी। इसके अलावा 4,000 करोड़ रुपये की राशि बेसल-तीन अनुपालन वाले अतिरिक्त टीयर-एक बांड (चिर स्थायी) जारी कर जुटाये जायेंगे शेष 2,400 करोड़ रुपये की राशि बेसल-तीन अनुपालन वाले अतिरिक्त टीयर-दो बांड (मियादी) जारी कर जुटाई जायेगी।

बैंक ने कहा कि इन रिण पत्रों को जरूरी मंजूरियों के साथ बाजार की परिस्थिति के मुताबिक जारी किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग