लाइव न्यूज़ :

GST काउंसिल की बैठक आज, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 05:18 IST

जीएसटी काउंसिल की बैठक आज (4 मई) को होनी है, यह काउंसिल की 27वीं बैठक होगी। इस बैठक में अरुण जेटली समेत अन्य राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: जीएसटी काउंसिल की बैठक आज (4 मई) को होनी है, यह काउंसिल की 27वीं बैठक होगी। इस बैठक में अरुण जेटली समेत अन्य राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जेटली की खराब तबियत के चलते यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मोदी सरकार बना रही है नई टेलीकॉम पॉलिसी, 40 लाख लोगों को रोजगार देने का मकसद

खबर के अनुसार इस बैठक में रिटर्न प्रक्रिया को और आसान बनाए जाने का मुद्दा प्रमुख है। इससे पहले सुशील मोदी के नेतृत्व वाले जीओएम की ओर से जीएसटी काउंसिल के समक्ष पूर्व में रखे गए उन तीन मॉडल्स पर भी चर्चा की जानी है। वहीं, जीएसटी में मौजूदा जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-2 और जीएसटीआर-3 की व्यवस्था की जगह सिर्फ एक सिंगल पेज का रिटर्न का रखने के प्रस्ताव को भी काउंसिल अंतिम रूप दे सकती है। 

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ड्यूटी फ्री एरिया में खरीद पर जीएसटी की छूट पर इस बैठक में  फैसला लिया जा सकता है। साथ ही जीएसटीएन को सरकारी कंपनी बनाने पर भी चर्चा हो सकती है। इस दिशा में कदम उठाते हुए जीएसटी काउंसिल 4 मई को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर विचार करेगी।

LPG सिलेंडर के दामों में सरकार ने की कटौती, ये हैं नए दाम

सरकार डिजिटल पेमेंट पर कैशबैक और डिस्काउंट दे सकती है। अगर उपभोक्ता भुगतान के लिए डिजिटल माध्यम का चुनाव करते हैं तो खुदरा (बी-2 सी) लेनदेन के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की रियायती दर लगाई जा सकती है। आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की 27वीं बैठक में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बी2सी ट्रांजेक्शन में अगर 100 फीसद लेनदेन डिजिटल माध्यम से हुआ है तो उस पर 2 फीसद छूट देने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

टॅग्स :जीएसटीअरुण जेटलीदिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा