लाइव न्यूज़ :

Bihar drought: 21 जिलों में सुखाड़ के हालात!, औसत से 59 फीसदी तक कम बारिश, 14 जिलों में स्थिति सामान्य, जानें अपने जिले का हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2024 16:30 IST

Bihar drought: मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अब तक बिहार में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजून में 52 फीसदी, जुलाई में 29 फीसदी और अगस्त में 4 फीसदी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। बिहार में सामान्य तौर पर मानसून सीजन 12 जून से 8 अक्टूबर तक रहता है।17 सितंबर के बाद बारिश होने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी।

पटनाः बिहार में मौसम की बेरुखी से किसान हलाकान हैं। बारिश नही होने से खेतों में दरारें पडने लगी हैं। जबकि बिहार की नदियां ऊफनाई हुई हैं। राज्य की सभी नदियों के जलस्तर में लगातार बढोतरी देखी जा रही है, लेकिन किसान खेतों में सिंचाई के लिए तरसने को मजबूर हैं। इसका कारण है कि बारिश का नही होना। हाल यह है कि राज्य के 21 जिलों में सुखाड़ की स्थिति बन गई है। इन जिलों में औसत से 59 फीसदी तक कम बारिश हुई है। जबकि 14 जिलों में स्थिति सामान्य रह रही है। उल्लेखनीय है कि सितंबर, जो मानसून का आखिरी महीना होता है, उसमें बिहार के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अब तक बिहार में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है।

जून में 52 फीसदी, जुलाई में 29 फीसदी और अगस्त में 4 फीसदी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। बिहार में सामान्य तौर पर मानसून सीजन 12 जून से 8 अक्टूबर तक रहता है, लेकिन 17 सितंबर के बाद बारिश होने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी। इसबीच कृषि विभाग की ओर से राज्य में सुखाड़ के ट्रेंड के विश्लेषण में इसे खेती-किसानी के लिए चुनौती माना है।

लाखों किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है। लेकिन राज्य के रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, वैशाली, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका जिले सुखाड़ प्रभावित हैं। जबकि तीन जिले पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में सूखे का असर नहीं है।

इन तीनों जिलों में सामान्य से 60 फीसदी अधिक तक बारिश हो रही है। वहीं, बक्सर, भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज में सामान्य स्थिति है। इन जिलों में कभी 19 फीसदी तक कम या अधिक बारिश हो रही है।

टॅग्स :मौसमबिहारभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?