लाइव न्यूज़ :

देशी उपचार में विश्वास करते और जरूरत पड़ने पर देंगे एलोपैथिक दवा?, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी राजस्व कर्मियों को चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2026 17:01 IST

विजय सिन्हा ने कहा कि दाखिल-खारिज से जुड़े मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दर कार्यकाल के प्रारंभ में 75.30 प्रतिशत था जो वर्तमान में बढ़ कर 82 प्रतिशत हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिमार्जन हो या दाखिल-ख़ारिज से जुड़े मामले, इसके निष्पादन में रिकॉर्ड तेजी है।वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दर कार्यकाल के प्रारंभ में 65.16 प्रतिशत था।लंबित मामलों के संख्या में भी 1150 से अधिक की कमी आई है।

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भूमि राजस्व विभाग के मंत्री पद संभालने के बाद से विजय कुमार सिन्हा की सक्रियता का व्यापक असर देखा जा रहा है। अपने विभाग के कामों को जन हितैषी बनाने के लिए उनके द्वारा लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर ऑन-स्पॉट निपटान की दिशा में कई अहम निर्देश दे रहे हैं। इसका असर भी देखने को मिला है। मीडिया के समक्ष बुधवार को उन्होंने अपने विभाग का कम्पेडियम जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिमार्जन हो या दाखिल-ख़ारिज से जुड़े मामले, इसके निष्पादन में रिकॉर्ड तेजी है।

विजय सिन्हा ने कहा कि दाखिल-खारिज से जुड़े मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दर कार्यकाल के प्रारंभ में 75.30 प्रतिशत था जो वर्तमान में बढ़ कर 82 प्रतिशत हो गया है। लंबित मामलों के संख्या में भी 30 हजार से अधिक की कमी आई है। इसी तरह परिमार्जन में इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दर कार्यकाल के प्रारंभ में 65.16 प्रतिशत था।

जो वर्तमान में बढ़ कर 74.41 प्रतिशत हो गया है। अब लंबित मामलों के संख्या में भी 90 हजार से अधिक की कमी आई है। वहीं जमीन मापी में कुल प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दर कार्यकाल के प्रारंभ में 81.77 प्रतिशत था जो वर्तमान में बढ़ कर 82.22 प्रतिशत हो गया है। लंबित मामलों के संख्या में भी 1150 से अधिक की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय (दाखिल-खारिज अपील, बीएलडीआरए, दाखिल-खारिज पुनरीक्षण, जमाबंदी रद्दीकरण के मामलें) में कुल प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दर कार्यकाल के प्रारंभ में 51.73 प्रतिशत था जो वर्तमान में बढ़ कर 54 प्रतिशत हो गया है। लंबित मामलों के संख्या में भी 4655 से अधिक की कमी आई है।

विजय सिन्हा ने अंचल स्तर पर आम लोगों को होने वाली परेशानी पर विशेष ध्यान देने की बात करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी इस भ्रम में नहीं रहे कि एक बार हमारा (विजय सिन्हा) जिला में दौरा हो गया तो काम खत्म हो गया बल्कि अंचल तक मॉनिटरिंग की जा रही है।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो नहीं सुधरेंगे उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे देशी उपचार में भी विश्वास करते हैं और जरूरत पड़ने पर एलोपैथ की भी व्यवस्था करते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?