लाइव न्यूज़ :

भेल ने विदेश में पहली बार सौर परियोजना का ठेका हासिल किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने सोमवार को कहा कि उसने पहली बार वैश्विक स्तर पर मारीशस में सौर बिजली परियोजना स्थापित करने का आर्डर हासिल किया है।

भेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण आधार पर परियोजना मारीशस में हेनरिएटा (फेज दो) स्थित तामारिंड फाल्स के पास स्थापित की जाएगी।

बयान के अनुसार, ‘‘भेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। उसे पहली बार विदेश में परियोजना विकास का ठेका मिला है। इसके तहत ग्रिड से जुड़ी आठ मेगावाट (एमडब्ल्यूएसी) क्षमता की सौर फोटोवोल्टि बिजली संयंत्र लगाया जाना है।’’

कंपनी को यह ठेका मारीशस सरकार की सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की पूर्ण अनुषंगी सीईबी (ग्रीन एनर्जी) कंपनी लि., मारीशस से मिला है।

परियोजना का वित्त पोषण भारत सरकार से मिली ऋण सहायता के जरिये होगा। भेल ने यह ठेका प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये हासिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब