लाइव न्यूज़ :

बैंकों का कुल फंसा कर्ज मार्च 2022 में बढ़कर 9.8 प्रतिशत जाने का अनुमान: आरबीआई रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबइ, एक जुलाई बैंकों का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसपंत्ति) यानी फंसा कर्ज मार्च 2022 तक बढ़कर 9.8 प्रतिशत तक जा सकता है। यह बैंकों द्वारा फंसे कर्ज के एवज में किये जाने वाले युक्तिसंगत प्रावधान यानी सामान्य परिदृश्य पर आधारित है। भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में यह कहा गया है।

इसमें कहा गया है कि लेकिन अगर संपत्ति पर दबाव बढ़ता है और गंभीर होता है, तो एनपीए बढ़कर 11.22 तक जा सकता है।

एफएसआर रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वृहत दबाव परीक्षण से यह संकेत मिलता है कि बैंकों का सकल एनपीए सामान्य परिदृश्य में मार्च 2021 के 7.48 प्रतिशत से बढ़कर 9.80 प्रतिशत तक जा सकता है।’’

उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में प्रकाशित एफएसआर रिपोर्ट में सामान्य परिदृश्य में सितंबर 2021 तक जीएनपीए के 13.5 प्रतिशत तक जाने का अनुमान जताया गया था।

ताजी रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि दबाव की स्थिति में भी बैंकों के पास सकल और व्यक्तिगत स्तर पर पर्याप्त पूंजी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मामले में सकल एनपीए अनुपात सामान्य परिदृश्य में मार्च 2021 में 9.54 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2022 में 12.52 प्रतिशत पर जाने का अनुमान है। यह पूर्व के अनुमान से सुधार है और महामारी के समय बैंकों की मजबूती बनाये रखने में नियामकीय समर्थन के महत्व का संकेत देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब