लाइव न्यूज़ :

बैंकरों ने रिजर्व बैंक की उदार नीति की सराहना की, जी-सैप, टीएलटीआरओ, पीएसएल उपायों को भी सराहा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:46 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल देश के प्रमुख बैंकरों ने रिजर्व बैंक की नये वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति में किये गये उपायों की सराहना की है। सरकारी प्रतिभूतियों के खरीद कार्यक्रम (जी- सैप) के जरिये बैंकिंग तंत्र में नकदी उपलब्ध कराने और केन्द्रीय बैंक के वृद्धि को बढ़ाने वाले अन्य उपायों को बैंकरों ने सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा वक्तव्य बाजार में अनिश्चितता को दूर करने की दिशा में स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गारंटी के साथ बाजार को लगातार नकदी समर्थन देने और कोविड- 19 के मौजूदा बढ़ते मामलों के बीच आगे बढ़ने के स्पष्ट दिशानिर्देशों से यह प्रतिबद्धता झलकती है।

बैंकों के संघ भारतीय बैंक संघ के चेयरमैन राज किरण राय ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये के बॉंड खरीद कार्यक्रम (जी- सैप) से नकदी प्रबंधन की दिशा में की गई घोषणा बैंकों के लिये महत्वपूर्ण पहलू है। राज किरण राय यूनियन बैंक आफ इंडिया के प्रमुख भी हैं।

उन्होंने कहा कि लक्षित दीघकालिक रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) योजना का विस्तार, अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों को अतिरिक्त कोष उपलब्ध कराने जैसे अन्य उपाय भी बैंकों के लिये मददगार साबित होंगे।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ ने कहा कि मौद्रिक नीति का ज्यादा ध्यान स्पष्ट रूप से बॉंड प्राप्ति प्रबंधन पर है। सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम (जी- सैप) से दीर्घकालिक प्राप्ति को स्थिरता और समर्थन मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक के प्रमुख एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि मौद्रिक नीति उम्मीद के अनुरूप रही। इसमें खास उपाय किये गये हैं जिनसे कि आर्थिक सुधार तेजी से आगे बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब