लाइव न्यूज़ :

बंधन बैंक का तिमाही शुद्ध लाभ 13.5 प्रतिशत घटकर 632.6 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 13.5 प्रतिशत घटकर 632.6 करोड़ रुपये रह गया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 731 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बंधन बैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 38.3 प्रतिशत बढ़कर 2,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,898 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 1.1 प्रतिशत या 859.2 करोड़ रुपये रहीं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 1,182 करोड़ रुपये या 1.9 प्रतिशत रहा था।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.3 प्रतिशत या 201.3 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 491.4 करोड़ रुपये या 0.8 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग