लाइव न्यूज़ :

Bakingo: 130 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए, 10 नए शहरों में प्रवेश करने की योजना, कंपनी 75 ‘डार्क किचन’ से 150 तक विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2023 14:55 IST

Bakingo: निवेश के साथ कंपनी 75 ‘डार्क किचन’ से 150 तक विस्तार करेगी। इसके अलावा वह 10 नए शहरों में प्रवेश उतरकर अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष ब्रांड स्टोर खोलने की भी योजना बना रही है।राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी बेकरी और गिफ्टिंग मंच बनने की स्थिति में हैं।आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद करेगा।

Bakingo: ऑनलाइन बेकरी उत्पाद विक्रेता बेकिंगो ने फेयरिंग कैपिटल से 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर (130 करोड़ रुपये से अधिक) जुटाए हैं। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस निवेश के साथ कंपनी 75 ‘डार्क किचन’ से 150 तक विस्तार करेगी। इसके अलावा वह 10 नए शहरों में प्रवेश उतरकर अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी।

बयान में कहा गया कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और उत्पादन व आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के वास्ते प्रौद्योगिकी में निवेश करने के लिए विशेष ब्रांड स्टोर खोलने की भी योजना बना रही है। बेकिंगो के सह-संस्थापक हिमांशु चावला ने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी बेकरी और गिफ्टिंग मंच बनने की स्थिति में हैं।

फेयरिंग कैपिटल का यह पूंजी निवेश हमें अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद करेगा।’’ चावला ने 2016 में श्रेय सहगल और सुमन पात्रा के साथ मिलकर बेकिंगो की स्थापना की थी।

फेयरिंग कैपिटल के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक समीर श्रॉफ ने कहा, ‘‘ हिमांशु, श्रेय, सुमन और बेकिंगो टीम ने करीब 200 करोड़ रुपये का लाभदायक ब्रांड बनाया है जो लगातार देशभर में ग्राहकों को बेहतर अनुभव देता है।’’ श्रॉफ कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे। 

टॅग्स :Competent AuthorityIndian Rupee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?