लाइव न्यूज़ :

बजाज आटो की बिक्री फरवरी में 6 प्रतिशत बढ़कर 3.75 लाख इकाई रही

By भाषा | Updated: March 1, 2021 11:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी बजाट आटो ने सोमवार को कहा कि फरवरी माह में उसके वाहनों की कुल बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 3, 75,017 इकाई रही है। एक साल पहले इसी महीने में उसने 3,54,913 वाहन बेचे थे।

फरवरी में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री हालांकि, दो प्रतिशत घटकर 1,64,811 वाहन रही है, जो कि पिछले साल इसी माह में 1,68,747 इकाई रही थी। बजाज आटो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा है कि फरवरी में उसका निर्यात कारोबार 13 प्रतिशत बढ़कर 2,10,206 वाहनों का रहा है। इससे पिछले साल फरवरी में उसने 1,86,166 वाहनों का निर्यात किया था।

बजाज आटो के दुपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी माह में सात प्रतिशत बढ़कर 3,32,563 इकाई रही है। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 3,10,222 दुपहिया बेचे थे।

कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 42,454 इकाई रही जबकि एक साल पहले फरवरी में उसने 44,691 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब