लाइव न्यूज़ :

एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रा. में 2,480 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर सरकार ने दूरसंचार कंपनियों के लिए टावर जैसे बुनियादी ढांचा समाधान एवं मरम्मत एवं परिचालन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्टर की 12 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण करने के लिए एटीसी एशिया पैसेफिक लिमिटेड के 2,480 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस विषय पर निर्णय किया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार के निर्णयों की मीडिया को जानकारी दी।

सरकार की इस मंजूरी के बाद एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर (एटीसी इंडिया) में एटीसी एशिया पैसेफिक का कुल शेयर पूंजी निवेश 5,417.2 करोड़ रुपये हो जाएगा।

जावडे़कर ने कहा कि यह निवेश देश के दूरसंचार और इसके अवसंरचना क्षेत्र में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एटीसी एशिया पैसेफिक लिमिटेड के 2,480 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को समिति ने आज मंजूर किया।’’

जावडे़कर ने कहा कि एफडीआई का यह प्रस्ताव दिखाता है कि दुनिया भारत को एक तेजी से बढ़ते बाजार और मजबूत वृद्धि वाले क्षेत्र के तौर पर देखती है।

एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर देश में दूरसंचार सेवाप्रदाताओं को दूरसंचार से जुड़ी बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी के पास अभी तक 86.36 प्रतिशत एफडीआई है और इस अनुमति के बाद यह हिस्सेदारी बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो जाएगी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक देश में विदेशी निवेश आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने वाला होगा और नवोन्मेष को प्रोत्साहन देगा।

दूरसंचार क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है। इसमें 49 प्रतिशत निवेश स्वत: मंजूरी मार्ग से जबकि उससे अधिक निवेश के लिए सरकार की मंजूरी अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब