लाइव न्यूज़ :

एस्टर हेल्थकेयर की भारत पर टिकी नजर, खाड़ी कारोबार को अलग करने की योजना

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:03 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर दुबई स्थित अस्पताल श्रृंखला एस्टर डीएम हेल्थकेयर अगले पांच वर्षों में राजस्व बढ़ाने के लक्ष्य के साथ भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है और खाड़ी देशों में अपने परिचालन को एक अलग इकाई के सुपुर्द करने की योजना बना रही है।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा श्रृंखलाओं में से एक है। आज खाड़ी देशों से इसे लगभग 80 प्रतिशत राजस्व मिलता है और बाकी राजस्व भारतीय बाजार से मिलता है।

एस्टर डीएम के चेयरमैन आजाद मूपेन ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत योजना है और इसे अभी निदेशकमंडल की मंजूरी के लिए नहीं रखा गया है।

35 वर्ष पुराने और बाजार में सूचीबद्ध इस अस्पताल समूह ने दुबई से दिसंबर 1987 में परिचालन शुरू किया था। समूह 455 स्वास्थ्य देखभाल इकाइयों का संचालन करता है जिसमें 27 अस्पताल एवं 126 क्लीनिक के अलावा लगभग 300 फार्मेसी भी शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2020-21 में समूह को प्राप्त लगभग 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व में से 2,500 करोड़ रुपये भारतीय कारोबार से आए थे।

समूह के संस्थापक डॉ. मूपेन ने कहा कि वह खाड़ी देशों के कारोबार के लिए एक अलग इकाई बनाकर भारतीय कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उनकी योजना है कि अगले पांच वर्षों में भारतीय कारोबार का राजस्व कुल राजस्व का करीब 50 फीसदी होकर 25,000 करोड़ रुपये पहुंच जाए।

उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के कारोबार के अलग हो जाने से निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। भारत में कारोबार विस्तार के लिए समूह पहले से सक्रिय अस्पतालों का प्रबंधन अपने हाथ में लेने की रणनीति पर चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग