लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में एनबीएफसी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां घटीं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में घटी हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वितरण कम रहने तथा पोर्टफोलियो संपत्तियां घटने से एनबीएफसी का एयूएम घटा है।

इक्रा रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी और चौथी में तेजी के बाद एनबीएफसी तथा आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) का वितरण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसमें 55 प्रतिशत की गिरावट आई।

एजेंसी ने कहा, ‘‘वितरण कम रहने तथा पोर्टफोलियो संपत्तियों में गिरावट से बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में किस्त भुगतान पर रोक जैसी स्थिति के अभाव में 2021-22 की पहली तिमाही में एनबीएफसी का एयूएम घटा है। वहीं एचएफसी का एयूएम स्थिर रहा है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र के वितरण में जुलाई, 2021 में काफी तेज सुधार हुआ है। इसकी वजह दबी मांग है। लेकिन यह कितना टिकाऊ रहता है, इसका अनुमान वृहद आर्थिक संकेतकों से ही लगाया जा सकेगा।

इक्रा की उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रमुख (वित्तीय क्षेत्र रेटिंग्स) मनुश्री सग्गर ने कहा कि दूसरी लहर की वजह से अस्थायी रूप से क्षेत्र का पुनरुद्धार प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि 2021-22 में कुल वितरण सालाना आधार पर छह से आठ प्रतिशत अधिक रहेगा।

उन्होंने कहा कि एयूएम के परिप्रेक्ष्य से देखा जाए, तो इसमें चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब