लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने बुनकरों के पारंपरिक उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए केंद्र से मदद मांगी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:11 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 सितंबर असम सरकार ने असम के बुनकरों के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने और राज्य के कपड़ा उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र से मदद मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश की राज्य की दो दिन की यात्रा के दौरान उनके समक्ष यह आग्रह रखा गया। कपड़ा राज्यमंत्री की यात्रा शुक्रवार को संपन्न हुई।

सूत्रों ने बताया कि जरदोश की राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उनसे राज्य के कपड़ा क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने जरदोश से राज्य की महिला बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए विशिष्ट योजनाएं शुरू करने का अनुरोध किया।

मुखी ने राज्य के कपड़े के पारंपरिक डिजाइन को बाहरी बाजारों में लोकप्रिय बनाने में भी उनकी मदद मांगी।

सूत्रों ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी जरदोश के साथ अपनी बैठक के दौरान कपड़ा क्षेत्र में केंद्र से हस्तक्षेप का अनुरोध किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी में भारतीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने असम में कपड़ा उद्योग को आधुनिक तकनीक के साथ मदद करने और असम के बुनकरों के तैयार उत्पादों को वैश्विक बाजार पर कब्जा करने में सक्षम बनाने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के हस्तक्षेप की अपील की।

केंद्रीय मंत्री ने यात्रा के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब