लाइव न्यूज़ :

अशोक लेलैंड का मुनाफा छह गुना बढ़कर 377 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: June 25, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसका समेकित कर पश्चात मुनाफा (पीएटी) छह गुना से अधिक बढ़कर 377 करोड़ रुपये हो गया।

वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की प्रमुक कंपनी 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 58 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

अशोक लेलैंड ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान समेकित आय 8,142 करोड़ रुपये रही, जबकि इससे एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,088 करोड़ रुपये था।

अशोक लेलैंड ने एक अलग विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा कि उसने अपने स्थिरता एजेंडे के लिए एक पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ईएसजी) समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता एक स्वतंत्र निदेशक एन वी बालाचंदर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब