लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट से अशनीर ग्रोवर को लगा झटका; भारतपे के खिलाफ पोस्ट करने पर लगाया 2 लाख का जुर्माना, क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: November 28, 2023 16:21 IST

अशनीर ग्रोवर ने बिना शर्त माफी मांगी। हालांकि अदालत ने माफी स्वीकार कर ली, लेकिन कहा कि यह दिल्ली उच्च न्यायालय क्लर्क एसोसिएशन को लागत का भुगतान करने पर निर्भर है।

Open in App

नई दिल्ली: भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए 2 लाख का जुर्माना लगाया है। भारत पे के पूर्व प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर को कोर्ट ने भारतपे के खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट को लेकर जुर्माना देने का आदेश सुनाया है। 

हालांकि, इस जुर्माने की सजा को लेकर ग्रोवर ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि दोबारा ऐसा कुछ नहीं होगा लेकिन उनके आग्रह को नजरअंदाज करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

अशनीर ग्रोवर ने बिना शर्त माफी मांगी। अदालत ने माफी स्वीकार कर ली लेकिन कहा कि यह दिल्ली उच्च न्यायालय क्लर्क एसोसिएशन को लागत का भुगतान करने पर निर्भर है। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने अदालत के आदेशों के लगातार उल्लंघन पर नाराजगी व्यक्त की और जुर्माना लगाया।

अदालत ने अशनीर ग्रोवर को अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने से रोकने की भारत पे की याचिका खारिज कर दी। भारतपे ने 23 नवंबर को एक नया मामला दायर किया था और ग्रोवर को कंपनी के बारे में गोपनीय जानकारी प्रकाशित करने या प्रकट करने से प्रतिबंधित करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग की थी।

भारत पे ने एक आवेदन दायर कर आरोप लगाया कि ग्रोवर ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं जो स्पष्ट रूप से अदालत का उल्लंघन करते हैं। मई, 2023 में कोर्ट ने ग्रोवर और भरत पे से कहा था कि वे एक-दूसरे के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें।

इसके बाद कंपनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद वह ट्विटर पर कंपनी के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने 10 मई, 2023 को ग्रोवर, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा कथित तौर पर धन के दुरुपयोग के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की। कंपनी ने करीब 81 करोड़ 20 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

टॅग्स :अशनीर ग्रोवरदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?