लाइव न्यूज़ :

आशियाना हाउसिंग ने आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए गुरुग्राम में 22 एकड़ जमीन खरीदी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून रियल्टी कंपनी आशियाना हाउसिंग ने आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए गुरुग्राम में करीब 170 करोड़ रुपए में 22 एकड़ जमीन खरीदी है।

इसके अलावा कंपनी ने हाल में ही पुणे में राजस्व साझाकरण आधार पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए करीब 12 एकड़ में एक रिहाइशी परियोजना के निर्माण के लिए विकास समझौता किया है।

आशियाना हाउसिंग के प्रबंध निदेशक विशाल गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमने रामप्रस्थ समूह से करीब 170 करोड़ रुपए में 22 एकड़ जमीन खरीदी है।"

उन्होंने बताया कि कंपनी न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 93 में एक समूह आवासीय परियोजना का विकास करेगी।

गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना का निर्माण शुरू करने के लिए अलग-अलग मंजूरी लेने में छह से आठ महीने लगेंगे।

इस परियोजना में संभावित बिक्री योग्य इलाका 21 लाख वर्ग फुट है।

कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार और भविष्य में वृद्धि की रणनीति के तहत इस महीने अपने पोर्टफोलियो में दो परियोजनाएं जोड़ी हैं।

दिल्ली की कंपनी आशियाना हाउसिंग की जयपुर, भिवाड़ी, जोधपुर, जमशेदपुर, नीमराणा, सोहना, लवासा, पुणे, हलोल, चेन्नई और कोलकाता में मौजूदगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब