लाइव न्यूज़ :

पेटीएम मनी पर किसी आईपीओ के खुलने से पहले आवेदन की सुविधा, शुरुआत जोमैटो के आईपीओ से

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाष) डिजिटल ब्रोकरेज सेवा प्रदाता पेटीएम मनी ने सोमवार को एक नयी सुविधा शुरू करने की घोषणा जिसकी मदद से उपयोगकर्ता बाजार में किसी कंपनी के प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) के खुलने से पहले ही उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पेटीएम मनी इस तरह की सेवा देने वाला भारत का पहली डिजिटल बिचौलिया है।

कंपनी को उम्मीद है कि इस सुविधा के जरिए आईपीओ में खुदरा उपभोक्‍ताओं की भागीदारी में बढ़ोतरी होगी।

पेटीएम मनी पर इस सुविधा के साथ पेश किया जाने वाला पहला आईपीओ जोमैटो का होगा और पिछले दो दिनों में हजारों आवेदकों ने इस मंच पर ऑर्डर दिए हैं।

आईपीओ के लिए पारंपरिक आवेदन का तरीका समय आधारित है और इस समय उपयोगकर्ता किसी भी आईपीओ के लिए तीन दिनों की समयावधि के भीतर बाजार (शेयर) की चुनिंदा अवधि के दौरान ही आवेदन कर पाते हैं।

निवेश करने वाले समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सक्रिय रूप से ट्रेडिंग यानी कारोबार नहीं करता है और वह आम तौर पर बाजार के काम करने के समय के दौरान व्यस्त रहता है। इस वजह से वह आईपीओ के लिए आवेदन करने से चूक जाता है। ऐसी स्थिति युवा निवेशकों और मिलेनियल्स (80 और 90 के दशक में पैदा हुए लोग) के मामले में ज्यादा देखी जाती है।

"आईपीओ खुलने से पहले किया जाने वाला आवेदन" (प्री आईपीओ ओपन ऐप्लिकेशन) सुविधा ऐसे ही निवेशकों को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार की गयी है।

"आईपीओ खुलने से पहले किया जाने वाला आवेदन" सुविधा के सक्रिय होने के बाद उपयोगकर्ता कभी भी आईपीओ के लिए आवेदन कर सकता है। निवेशकों की तरफ से ऑर्डर दिए जाने के बाद यह पेटीएम मनी के सिस्टम में सुरक्षित हो जाएगा और आईपीओ खुलने के बाद इस ऑर्डर को सीधे एक्सचेंज को भेज दिया जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उपयोगकर्ता को हर चरण के बारे में अधिसूचना मिलता रहेगा ताकि उनके निवेश के अनुभव को आसान और बेहतर बनाया जा सके

पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, "पिछले कुछ महीनों के दौरान आईपीओ में पैसा लगाने की प्रवृत्ति में तेजी आयी है और हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जिसमें उपयोगकर्ता बाजार की समयावधि के दौरान अपनी व्यस्त दिनचर्या और अधिक मांग की वजह से प्रॉसेसिंग में लगने वाले समय की देरी के चलते आईपीओ के लिए आवेदन करने से चूक गए"

उन्होंने कहा, "हम ऐसे उपयोगकर्ताओं की जिंदगी आसान बनाना चाहते हैं और हमारी कोशिश है कि उन्हें किसी भी बेहतर मौके का लाभ उठाने से न चूकने दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?