लाइव न्यूज़ :

एप्पल, अमेजन ने पार्लर को अपने-अपने प्लेटफॉर्म से हटाया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जनवरी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों एप्पल और अमेजन ने माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया ‘पार्लर’ को हिंसा की धमकियों तथा अवैध गतिविधियों के चलते अपने-अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

पार्लर को ट्विटर की प्रतिस्पर्धी माना जाता है। अमेरिका में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे अग्रणी सोशल मीडिया मंचों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते को हटा दिया है। इसके बाद ट्रंप के समर्थक पार्लर पर जमा हो रहे हैं। इसे रूढ़िवादी नेताओं के द्वारा भी पसंद किया जा रहा है।

यह कदम एप्पल द्वारा पार्लर को चेतावनी देने के एक दिन बाद उठाया गया। एप्पल ने उक्त चेतावनी में कहा था, ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि पार्लर पर आपत्तिजनक सामग्रियां पोस्ट की जा रही हैं। यह भी आरोप है कि छह जनवरी को वाशिंगटन डीसी में हुई घटना की योजना बनाने में पार्लर के मंच का इस्तेमाल किया गया।

एप्पल ने दि हिल अखबार को एक बयान में बताया, ‘‘हमने हमेशा ही इस बात का समर्थन किया है कि हमारे मंच पर विविध दृष्टिकोण को प्रतिनिधित्व मिले, लेकिन हमारे मंच पर हिंसा व अवैध गतिविधियों के लिये कोई जगह नहीं है।’’

इस बीच अमेजन ने भी अपनी अमेजन वेब सर्विसेज से पार्लर को हटा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग