लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने पीएनबी हाउसिंग-कार्लाइल सौदा मामले में खंडित फैसला दिया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने सोमवार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के कार्लाइल समूह के साथ प्रस्तावित सौदा मामले में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और बाजार नियामक सेबी के बीच चल रहे विवाद पर खंडित फैसला सुनाया।

न्यायाधिकरण ने यह भी कहा कि उसने जून में अंतरिम आदेश पारित किया। उस आदेश में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को शेयरधारकों के सौदे पर मतदान के परिणाम की जानकारी नहीं देने को कहा गया था, वह बना रहेगा।

सैट ने 56 पृष्ठ के आदेश में कहा, ‘‘पीठ के सदस्यों के बीच फैसले को लेकर मतभेद को देखते हुए 21 जून, 2021 को जारी आदेश अगली व्यवस्था तक जारी रहेगा।’’

सेबी ने प्रस्तावित सौदे के मूल्यांकन के मुद्दे को लेकर सवाल उठाये थे। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने नियामक के जून में पारित निर्देश के खिलाफ सैट में अर्जी दी थी।

न्यायाधीश तरूण अग्रवाल और न्यायाधीश एम टी जोशी की दो सदस्यीय पीठ ने मामले में विभाजित फैसला सुनाया। इसका मतलब है कि सौदे का भविष्य अभी अनिश्चित बना हुआ है।

फैसले के बारे में फिलहाल पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब