लाइव न्यूज़ :

जेट के कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार से कंपनी को वित्तीय मदद देने की अपील

By भाषा | Updated: April 23, 2019 04:24 IST

कर्जदाताओं से आपात मदद नहीं मिलने के बाद जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अस्थायी रूप से परिचालन रोकने की घोषणा की थी जिससे कंपनी के 23,000 कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन जेट एयरवेज ने आखिरकार बुधवार को अपने विमान सेवा परिचालन को अस्थाई तौर पर रोकने की घोषणा कर दी।बैंकों के समूह द्वारा 400 करोड़ रुपये की त्वरित ऋण सहायता उपलब्ध कराने से इनकार कर दिये जाने के बाद एयरलाइन ने यह घोषणा की है।

आर्थिक रूप से संकटों का सामना कर रही जेट एयरवेज के करीब 100 कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन करते हुए सरकार से हस्तक्षेप करने और विमानन कंपनी को वित्तीय मदद देने का अनुरोध किया।

कर्जदाताओं से आपात मदद नहीं मिलने के बाद जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अस्थायी रूप से परिचालन रोकने की घोषणा की थी जिससे कंपनी के 23,000 कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

हाथों में तख्तियां लिए कर्मचारी नारे लगा रहे थे। इन तख्तियों पर लिखा था, ‘हमारे परिवार को बचाइए, जेट एयरवेज को बचाइए’, ‘हमें मत रूलाइए, उड़ने का एक मौका दो’, ‘हमको तुम ना धोखा दो, उड़ने का एक मौका दो’। जेट एयरवेज के इंजीनियर मिलिंद पराडकर ने जेट एयरवेज को आर्थिक मदद करने की अपील की।

कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है और वह किसी तरह परिवार की जरूरतों की पूर्ति कर पा रहे हैं।

नकदी संकट से जूझ रही पूर्णकालिक विमान सेवायें देने वाली निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज ने आखिरकार बुधवार को अपने विमान सेवा परिचालन को अस्थाई तौर पर रोकने की घोषणा कर दी। बैंकों के समूह द्वारा 400 करोड़ रुपये की त्वरित ऋण सहायता उपलब्ध कराने से इनकार कर दिये जाने के बाद एयरलाइन ने यह घोषणा की है।

 जेट एयरवेज के परिचालन बंद करने के फैसले से जहां यात्रियों, एयरलाइन के आपूर्तिकर्ताओं का करोड़ों रुपया फंस गया है वहीं उसके 20 हजार से अधिक कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है।एयरलाइन पर बैंकों का 8,500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है जिसके चलते वह कर्ज संकट में फंसती चली गई। करीब ढाई दशक तक लोगों को विमान सेवायें देने वाली एयरलाइन ने कहा था कि बुधवार मध्यरात्रि को अमृतसर से नई दिल्ली के लिये उसकी आखिरी उड़ान होगी।

इसके बाद उसकी विमान सेवायें अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी। नरेश गोयल द्वारा शुरू की गई जेट एयरवेज ने ढाई दशक तक लाखों यात्रियों को विमान सेवायें उपलब्ध कराई लेकिन 2010 के संकट के बाद एयरलाइन का कर्ज संकट गहराने लगा। इस दौरान कंपनी को लगातार चार तिमाहियों में घाटा उठाना पड़ा इसके बाद वह कर्ज के भुगतान में असफल होने लगी। पिछले साल दिसंबर में 123 विमानों के साथ परिचालन करने वाली कंपनी ने मंगलवार को केवल पांच विमानों के साथ परिचालन किया।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम