लाइव न्यूज़ :

एपीडा ने निर्यात बढ़ाने के लिए खरीदार-विक्रेता सम्मेलनों का आयोजन किया: वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 21, 2020 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि एपीडा ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे संभावित आयातक देशों के साथ अप्रैल-अक्टूबर के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए खरीदार-विक्रेता सम्मेलनों का आयोजन किया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा ताजे फलों और सब्जियों के लिए सिंगापुर, रूस, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और लातविया जैसे देशों के साथ विशेष बैठकों का आयोजन भी हुआ।

बयान के मुताबिक इन बैठकों में बासमती और गैर-बासमती चावल, अंगूर, आम, केला, अनार, ताजी सब्जियां और जैविक उत्पादों के निर्यात पर बातचीत के लिए भारत के निर्यातकों को मंच मिला।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग