लाइव न्यूज़ :

अनीष शाह महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अनीष शाह को अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया है। अभी वह कंपनी के उप प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य वित्त अधिकारी हैं। वह दो अप्रैल, 2021 से अपना नया पदा संभालेंगे।

कंपनी ने कहा है कि शाह महिंद्रा समूह के सभी कारोबार के लिए जिम्मेदार होंगे। उनकी पदोन्नति 20 दिसंबर, 2019 को की गई शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा का हिस्सा है।

कंपनी ने बयान में कहा कि नवंबर में आनंद महिंद्रा के गैर-कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में आने के बाद शाह महिंद्रा समूह के पहले पेशेवर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ जो जाएंगे, जिनके पास महिंद्रा समूह के कारोबार की पूरी निगरानी और दायित्व होगा।’’

अपनी नयी भूमिका में शाह महिंद्रा समूह मसलन टेक महिंद्रा, महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज और महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया का पूरा कारोबार देखेंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसके मौजूदा प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पवन गोयनका अपने मौजूदा पद और एमएंडएम के निदेशक मंडल से दो अप्रैल, 2021 से सेवानिवृत्त होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?