लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आंध्र का राजस्व घाटा 662 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:48 IST

Open in App

अमरावती, 11 नवंबर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में आंध्र प्रदेश का राजस्व घाटा अभूतपूर्व रूप से 662.80 प्रतिशत, जबकि राजकोषीय घाटा 107.79 प्रतिशत बढ़ गया।

राज्य के वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हालांकि करों और केंद्रीय अनुदानों में वृद्धि के साथ राजस्व प्राप्तियों में स्थिर वृद्धि हुई। इस वृद्धि से प्रशासन को कोई राहत नहीं मिली क्योंकि राजस्व के बाकी स्रोतों में नरमी रही।

नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) के अनुसार, पहली छमाही में राज्य की कुल प्राप्तियां 1,04,804.91 करोड़ तक पहुंच गयीं, जिसमें 39,914.18 करोड़ रुपये का उधार शामिल था।

हालांकि, कमाई का आधा हिस्सा (50,419.15 करोड़ रुपये) कल्याणकारी निशुल्क योजनाओं के लिए इस्तेमाल किया गया है, जबकि ब्याज भुगतान (पुराने ऋणों पर) और सब्सिडी बिल, वेतन एवं पेंशन के साथ कुल खर्च 1,04,723.91 करोड़ है।

2021-22 के बजट में, राज्य ने 5,000.08 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान लगाया था, लेकिन अकेले अप्रैल और सितंबर के बीच यह बढ़कर 33,140.62 करोड़ रुपये (662.80 प्रतिशत) हो गया।

वित्त वर्ष 2020-21 (पूर्ण) में राजस्व घाटा 35,540.44 करोड़ रुपये था जबकि अनुमानित घाटा 18,434.15 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब