लाइव न्यूज़ :

कौन हैं अनंत अंबानी?, रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड में कार्यकारी निदेशक नियुक्त, 1 मई को संभालेंगे कार्यभार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 17:41 IST

कंपनी के निदेशक मंडल ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर विचार किया और गैर-कार्यकारी निदेशक अनंत एम. अंबानी को पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देनियुक्ति एक मई, 2025 से पांच साल की अवधि के लिए होगी।कंपनी का कार्यकारी निदेशक नामित किया गया है। अगस्त, 2022 में कंपनी के ऊर्जा खंड का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

नई दिल्लीः उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत को एक मई से पांच साल के कार्यकाल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। रिलायंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर विचार किया और गैर-कार्यकारी निदेशक अनंत एम. अंबानी को पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया। उन्हें कंपनी का कार्यकारी निदेशक नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति एक मई, 2025 से पांच साल की अवधि के लिए होगी।

यह कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है। ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक अनंत अंबानी भाई-बहनों में रिलायंस में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं। अनंत को अगस्त, 2022 में कंपनी के ऊर्जा खंड का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह मार्च, 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लि. के निदेशक मंडल (बोर्ड), मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. के बोर्ड में और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लि. के साथ-साथ रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लि. के निदेशक मंडल में भी हैं। वह सितंबर से रिलायंस की परमार्थ इकाई रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं।

उल्लेखनीय है कि अंबानी ने अगस्त 2023 में अपने तीन बच्चों जुड़वां ईशा और आकाश और अनंत को समूह के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में शामिल किया था। इसका मकसद अंतिम उत्तराधिकार योजना की तैयारी है। अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश 2014 में इकाई में शामिल होने के बाद जून, 2022 से दूरसंचार इकाई, जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं।

उनकी जुड़वां बहन ईशा कंपनी की खुदरा, ई-कॉमर्स और लक्जरी इकाइयों को चलाती हैं। अनंत नये ऊर्जा व्यवसाय को देखते हैं। अंबानी के तीनों बच्चे जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड में हैं, जो रिलायंस की दूरसंचार और डिजिटल संपत्तियों और रिलायंस रिटेल को रखने वाली इकाई है। 

टॅग्स :Reliance Industries Limitedरिलायंसनीता अंबानीNita AmbaniReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?